cbamazon
उत्तर प्रदेश

बार एसोसिएशन चुनाव : आज हुई नामांकन पत्रों की जांच, 23 जुलाई को नाम वापसी और 30 को होगा मतदान

बार एसोसिएशन चुनाव :   आज हुई नामांकन पत्रों की जांच, 23 जुलाई को नाम वापसी और 30 को होगा मतदान

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मोदीनगर (अनवर खान)। बार एसोसिएशन मोदीनगर के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम प्रत्याशी सूची जारी किए जाने के बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 

            मुख्य चुनाव अधिकारी एड चौधरी जगबीर सिंह के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 जुलाई को नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में अंतिम रूप से बचे प्रत्याशियों के बीच 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। जिसमें कुल 109 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 3 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया सहायक चुनाव अधिकारियों नकुल त्यागी, अरुण दहिया, विशाल शर्मा और आशीष नरेश की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।

           

 

 किस पद पर कौन प्रत्याशी है चुनावी मैदान में 

 

जारी अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर रामकुमार चौधरी और भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज के बीच सीधा मुकाबला होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन दीक्षित और अंकित शर्मा चुनाव मैदान में हैं। जबकि सचिव पद पर संजय मुद्गल और सौरभ मुद्गल आमने-सामने हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधा रानी, संयुक्त सचिव पद पर राखी त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर विजय वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी पद पर संजीव चिकारा तथा ऑडिटर पद पर मृदुल बिंदल एकमात्र प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उमेश, रणवीर सिंह बैसला, कृष्णपाल, अनुराग गुप्ता और विजय वशिष्ठ चुनावी प्रक्रिया में शामिल हैं।