cbamazon
उत्तर प्रदेश

बार एसोसिएशन चुनाव की अंतिम प्रत्याशी सूची जारी

बार एसोसिएशन चुनाव की अंतिम प्रत्याशी सूची जारी

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अध्यक्ष पद पर रामकुमार चौधरी और भुवनेश्वर भारद्वाज का होगा मुकाबला

 

मोदीनगर (अनवर खान)। बार एसोसिएशन मोदीनगर के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी। अध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर मुकाबला होने से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जबकि कई पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में हैं।

          जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार चौधरी और भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन दीक्षित एवं अंकित शर्मा तथा सचिव पद पर संजय मुद्गल और सौरभ मुद्गल के बीच चुनावी मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुधा रानी, संयुक्त सचिव पद पर राखी त्यागी, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा, सांस्कृतिक सचिव पद पर विजय वशिष्ठ, मीडिया प्रभारी पद पर संजीव चिकारा तथा ऑडिटर पद पर मृदुल बिंदल एकमात्र प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उमेश, रणवीर सिंह बैसला, कृष्णपाल, अनुराग गुप्ता और विजय वशिष्ठ के नाम अंतिम सूची में शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी जयवीर सिंह ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन और जांच के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

 

           यह चुनाव केंद्रीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी जगबीर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी नकुल त्यागी, अरुण दहिया, विशाल शर्मा व आशीष नरेश की देखरेख में संपन्न होगा।