cbamazon
उत्तर प्रदेश

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार बारिश से खेत जलमग्न, गर्मी से राहत

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार बारिश से खेत जलमग्न, गर्मी से राहत

बरसात होने से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के खिले चेहरे, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को हुई परेशान

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर । शिकारपुर क्षेत्र में मौसम का मिजाज  मंगलवार दोपहर बदल गया । झमाझम बारिश के बाद गर्मी का असर कम हुआ । बारिश से जगह-जगह जलभराव बना हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। बारिश राहत के साथ किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी लेकर आई है। किसानों को धान रोपाई के लिए बारिश का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन नगरी इलाकों में नालों की साफ-सफाई ठीक न होने के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों से पड  रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी के बाद   मंगलवार दोपहर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मगर बारिश ने पालिका के सफाई दावों की पोल खोल दी। बारिश के कारण रास्तों में जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस भरी भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिससे आमजन सहित किसानों ने भी राहत की सांस ली। भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिल रही है । 

 झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई । वही बारिश से पेड़ पौधों को भी नया जीवन मिला। इसके अलावा झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अचानक सामने आए बादलों ने मौसम सुहाना कर दिया । बारिश के बाद नगर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। उधर बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई। बारिश से धान की फसलों को फायदा पहुंचा। वही कुछ किसानों ने बारिश के दौरान धान की रोपाई की । अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए।