बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा.महताब अमरोहवी )
बारात चढ़त में मनपसंद गाना न बजाने पर दोस्तों ने दूल्हे और डी जे वाले बाबू को पीट दिया ,दूल्हा सेहरा पहनकर अमरोहा एसपी ऑफिस में पहुंच पिटाई करने वाले दोस्तों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
अमरोहा जनपद में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने को लेकर दूल्हे के दोस्तों और डीजे संचालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए दोस्तों ने दूल्हे और डीजे वाले बाबू की जमकर पिटाई कर दी।
घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानक जुड़ी की बताई जा रही है। दूल्हा अरमान बारात लेकर गांव कांकर सराय जा रहा था।बारात चढ़त के दौरान दोस्तों ने डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने की मांग की, लेकिन डीजे संचालक के मना करने पर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि इसके बाद नाराज दोस्तों ने दूल्हे और डी जे वाले बाबू के साथ मारपीट कर दी।मारपीट से आहत दूल्हा निकाह के लिए जाने के बजाय सेहरा पहने ही अपने परिजनों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


