बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों पर अब बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र और शिक्षक अपने तनाव व उलझनों से बचाव के लिए टेली मानस ऐप से सलाह ले सकेंगे।बीएसए अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर चुनौती बन गया है। इसका प्रभाव बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों पर भी दिख रहा है। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में 'टेली-मानस' हेल्पलाइन और मोबाइल । ऐप का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला समन्वयक तारा सिंह ने कहा कि यह मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को गोपनीय परामर्श देगी। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-89-14416 पर संपर्क किया जा सकता है। एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर विशेषज्ञ से सीधे जुड़ सकते हैं। बीएसए कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को योजना की जानकारी हर स्तर तक पहुंचाने को कहा है।


