बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) शहर विधानसभा के प्रताप विहार स्थित लीलावती स्कूल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नवाब सिंह नागर जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। बूथ अध्यक्ष संगठन की वह मजबूत कड़ी हैं, जो पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की शक्ति है और बूथ अध्यक्ष संगठन की नींव हैं। हमारे बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और सक्रियता के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास एवं जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएं।

कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और भाजपा के प्रति अटूट विश्वास इस सम्मेलन में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर पप्पू पहलवान ,शहर विधानसभा के शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, लीलावती स्कूल के संगरक्षक सोनू बग्गा, पार्षद सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.l


