सन 1948 में इस बिल्डिंग का किया गया था निर्माण, अब ध्वस्त कराई !
बबराला(सम्भल)
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नगर बबराला में रेलवे स्टेशन मार्ग के मुख्य रास्ते पर बनी जर्जर भवन को कोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से मकान को ध्वस्त करा दिया जेसीबी की कार्रवाई के चलते कई घंटे तक अवागमन प्रभावित रहा हालांकि मकान स्वामी व जिम्मेदार लोगों की देखरेख में जर्जर मकान को ध्वस्त कराया गया।बता दें कि बबराला नगर निवासी हेमंत व मुकेश के परिजनों ने सन 1948 में इस मकान को निर्माण कराया था जिसके बाद साल 2021 में इस मकान की जर्जर होने के चलते न्यायालय से ध्वस्त कराने हेतु पहल की गई कि कई सालों तक मामला विचाराधीन चलता रहा जिसके बाद अंतिम आदेश 29 मई 2026 को उच्च न्यायालय के द्वारा मकान को नगर पंचायत द्वारा तोड़ने के लिए कहा गया आदेश में स्पष्ट बताया गया कि इस मकान को तोड़ने में जो खर्चा होगा उसका मकान स्वामी को वहन करना होगा इस पर मकान स्वामी ने सहमति दी जिसके बाद गुरुवारसुबह 10:00 बजे करीब नगर पंचायत टीम द्वारा जेसीबी से मकान को ध्वस्त करा दिया गया स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर भवन के चलते लोगों को आने जाने के चलते हादसे का डर बना रहता था लोगों ने कहा बारिश के शुरूरात मौसम में इस बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए अच्छी निर्णय लिया गया है ।रेलवे स्टेशन से 100 मीटर दूरी पर बनी थी मुख्य मार्ग पर जर्जर मकान बता दें कि बबराला नगर में रेलवे स्टेशन मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित यह जर्जर मकान बना हुआ था हादसे होने का डर बना हुआ था अब लोगों को राहत मिली है।


