चार-पांच दिनों से क्षेत्र में पड रही उमस भरी गर्मी से स्थानीय बाशिंदों को मिली राहत
बारिश से नगर में कई जगहो पर हुआ जल भराव, लोगों को उठानी पड़ी परेशानियां
बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। कई दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को मानसून के प्रभावी होते ही मौसम ने करवट बदली। नगर में हुई झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर जल भराव हो गया। बारिश के चलते जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वही मानसून को लेकर नगर पालिका की तैयारी और सफाई दावों की भी पोल खोलकर सामने आ गई। जल भराव.के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विगत कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी से मंगलवार को लोगों को राहत मिल गई। दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई तो करीब डेढ़ 2 घंटे तक लगातार चलती रही। रुक रुक कर हल्की और कभी झमाझम बारिश होती रही जिससे तापमान में गिरावट आई और भीषण गर्मी से राहत मिली बरसात के बाद हल्की हवाएं चलती रही और शाम तक गर्मी के तेवर ढीले पड़े रहे।

बारिश से भयंकर गर्मी से राहत जरूर थी लेकिन नगर पालिका के सफाई दावों की भी पोल खोल कर रख दी। बरसात से किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। हालांकि विभिन्न मार्गों पर जल भराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।


