बुलन्द संदेश
हापुड़,पिलखुवा-9 जुलाई
जनपद में लगातार हो रही वर्षा में जनपद की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में गुरुवार तडक़े एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में मकान में सो रहे 52 वर्षीय अशफाक की मौत हो गई। जबकि मृतक 17 वर्षीय बेटा कासिम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ना सद्दीकपुरा में अशफाक अपने बेटे कासिम के साथ बुधवार की रात्रि घर में सो रहा था। अचानक मकान छत भर भराकर गिरने से चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे,लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने अशफाक को मृत घोषित कर दिया। कासिम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि
मृतक अशफाक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो बेटे कासिम 17 वर्ष और नाजिम 18 वर्ष भी मजदूरी करते हैं। घर के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार की मदद की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


