cbamazon
उत्तर प्रदेश

बसपा की सैक्टर कमेटी गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया

बसपा की सैक्टर कमेटी गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया

बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी 

सम्भल गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में  बहुजन समाज पार्टी की सैक्टर वूथ कमेटियां गठित करने के लिए जिलाध्यक्ष मा रविशंकर भारती ने सैक्टर बार बैठकों का आयोजन किया। ग्राम करकौरा, भूपतपुर , सिसौना डांडा आदि दर्जनों सैक्टरों,गवाॅं नगर पंचायत में  वार्ड नम्बर एक ईदगाह के चौपाल पर गवाॅं सैक्टर की वूथ कमेटी गठित की तथा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रिड़ की हड्डी की तरह है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं वह पार्टी मजबूत होती है।  2027  के चुनाव में जनता बहन मायावती जी की तरफ़ देख रही है। 2027 के चुनाव में उतर प्रदेश में बसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी और बहन मायावती जी मुख्यमंत्री बनेंगी। प्रदेश में दलित और मुस्लिम इस बार बहुजन समाज पार्टी को वोट देगा, मुस्लिम इसबार समाजवादी पार्टी से नाराज है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी हरद्वारी लाल गौतम, जिला महासचिव नरेंद्र सागर, विधानसभा  गुन्नौर अध्यक्ष एड. विजय सिंह सागर, विधानसभा प्रभारी रामबाबू ,वि. सभा महासचिव हाफिज अवसर अली, विधानसभा संयोजक बी.बी.एफ. वन्टी सागर, सोनू भारती, पप्पन कुमार गौतम, श्रीमती शशी गौतम, राजकपूर गौतम, आरीफ,मुनन खां, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।