cbamazon
उत्तर प्रदेश

भाजपा की बैठक में विद्युत संकट पर मंथन, अधिकारियों ने 3 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

भाजपा की बैठक में विद्युत संकट पर मंथन, अधिकारियों ने 3 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना। शनिवार दोपहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कस्बे में लगातार बनी हुई विद्युत आपूर्ति और फाल्ट की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों, उद्योग संचालकों और भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली संकट से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने विद्युत विभाग के एक्सईएन दुर्गेश जायसवाल, एसडीओ रुपेश कुमार एवं जेई अनंत कुमार को मौके पर बुलाया। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से कस्बे की ठप पड़ी विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सुचारु कराने तथा बार-बार होने वाले फाल्ट की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।

विद्युत अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीन दिनों के भीतर विद्युत व्यवस्था में सुधार कर अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, महामंत्री रक्षित गर्ग, विनोद सोम, दीपक जैन, अनिल चौधरी, प्रदीप बुद्धिराजा, शगुन जैन, पंकज टाली, ऋषभ जैन, शंकर लोधे, सुधीर जैन, आदीश जैन, अजय जैन, प्रवीण जैन, नीटू वर्मा सहित अनेक व्यापारी, फैक्ट्री संचालक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।