cbamazon
उत्तर प्रदेश

*भाजपा उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प*

*भाजपा उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर की मध्य विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प*

 बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी)

भाजपा बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जोश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन, आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य बूथ सम्मेलन का आयोजन इंजीनियर भवन, कारगिल शहीद स्मारक पार्क के सामने किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे तथा आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करे।सम्मेलन में व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, नगर मंत्री आनंद पांडेय, अपूर्व भार्गव, सतीश चंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण, एस.पी. कंचन, धर्मेंद्र मिश्रा, अनिल कश्यप, मनोज रस्तोगी, पार्षद नरेंद्र शर्मा, राहुल मिश्रा, नगर कार्यसमिति सदस्य भाजपा लखनऊ महानगर रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता, सनोज गुप्ता, अभिनव चौबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया तथा "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।