बुलन्द संदेश /ब्यूरो
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन बहुत जल्द ही क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगे, ताकि अधिक से अधिक किसान एवं युवा संगठन से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं किसानों के मुद्दों को लेकर शीघ्र ही जेवर तहसील पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा भाटी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण ठाकुर, दीपक ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), विजेंद्र कसाना, मिथिलेश सिंह, याचिका ठाकुर.दशरथ सिंह, सादिक खान, धर्मेंद्र तोमर सुरेन्द्र कसाना सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


