बुलन्द संदेश /ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।आज भारत-अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने ज़िलाधिकारी के माध्यम से म प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह प्रस्तावित ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। किसानों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह डील किसानों के लिए "डेथ वारंट" साबित हो सकती है, इसलिए भारत सरकार इसे तत्काल वापस ले।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक ठाकुर, दशरथ सिंह, अरुण भाटी, मनोज ठाकुर, के.पी. भाटी, अनूप गौर, धर्मेंद्र तोमर, लाला चौधरी, मुकेश जादौन, अजित सिंह, राकेश भाटी ,राजू शर्मा, सरफ़राज़ राणा ,
सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


