cbamazon
उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद का "स्थापना दिवस एवं अधिष्ठापन समारोह 10 जुलाई को धूमधाम" से मनाने का हुआ निर्णय

भारत विकास परिषद का "स्थापना दिवस एवं अधिष्ठापन समारोह 10 जुलाई को धूमधाम" से मनाने का हुआ निर्णय

कांठ (सुदेश बिश्नोई)

भारत विकास परिषद साधारण सभा की शुक्रवार की देर शाम आयोजित बैठक में सर्व समिति से परिषद का स्थापना दिवस एवं अधिष्ठापन समारोह पर 10 जुलाई को धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गयाl बैठक में सर्व समाज के लिए अंतिम यात्रा वाहन खरीदने का फैसला किया गयाl भारत विकास परिषद के निदेशक मंडल में शामिल मुकेश माहेश्वरी के प्रतिष्ठान पर आज देर शाम आयोजित बैठक में विचार विमर्श के बाद परिषद का स्थापना दिवस समारोह एवं अधिष्ठापन समारोह 10 जुलाई को मुख्य बाजार स्थित वैश्य धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गयाl बैठक में लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में मोक्ष धाम पर पहुंचने के लिए कोई वाहन की व्यवस्था नहीं है परिषद इस काम को पूरा करेगीl परिषद शीघ्र ही अंतिम यात्रा वाहन खरीद कर सर्व समाज को देगीl बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि संस्कार सेवा समर्पण के साथ भारत विकास परिषद समाज की सेवा कर रही है और आगे भी करती रहेगी l इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, सचिव गौरव बिश्नोई, सचिन चौहान उर्फ बंटी, प्रमोद बिश्नोई, मोहित माहेश्वरी राजेश शर्मा, भगवान सिंह, पंकज चौहान, सुरेश चौहान, अशोक कुमार बिश्नोई, प्रद्युम्न बिश्नोई, सतपाल सिंह गुर्जर, विष्णु अवतार, दीपक चौहान आदि मौजूद थे l बैठक की अध्यक्षता मुकेश माहेश्वरी ने की संचालन गौरव बिश्नोई ने किया l