cbamazon
उत्तर प्रदेश

*भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तलेकिसानों ने जल भराव से हो रही फसलों की बर्बादी को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा*

*भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तलेकिसानों ने जल भराव से हो रही फसलों की बर्बादी को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा*

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

  गाजियाबाद(आशा चौधरी) जिला अध्यक्ष (कार्यवाहक) विनीत त्यागी  के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने जल भराव से हो रही फसलों की बर्बादी को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें किसानों ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा एक ठेकेदार को तालाब ठेके पर दिया उसने गांव का पानी रोक दिया और नाले को अपने तालाब में मिला लिया जिस कारण सारा पानी किसानों की फसलों में जा रहा है और फसल बर्बाद है दूसरी तरफ एक दिल्ली  रोड सोसाइटी मेट्रो होम्स का हजारों फ्लैट का पानी किसानों की सिंचाई होने वाले रजवाहे में सोसाइटी ने डाल दिया जिससे वह पानी सिंचाई विभाग के रजवाहे में जाकर रजवाहा ओवर फ्लो हो गया और वह पानी गांव कॉलोनी और किसानों के खेतों में पहुंच गया जिससे किसानों के फसलों का भारी नुकसान हो रहा है और आम जनता में बीमारी फैल रही है

।जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी का कहना है कि यदि समस्या को जल्द निस्तारण नहीं हो तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संजीव त्यागी कालू उदय त्यागी शाहनवाज खान चेतन त्यागी गौरव शर्मा सिंह की कॉमेडी इरफान ठेकेदार राहुल त्यागी बबलू त्यागी जाहिद नदीम खान फिरोज खान सोनू आरिफ भोलू आदि लोग मौजूद रहे।