बुलंद संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी)
आज पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व मे शालीमार गार्डन स्थित उत्सव भवन मे राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर के राज्यसभा सांसद बनाए जाने एवं गाजियाबाद में प्रथम आगमन के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री गौरव खारी, पार्षद वीर सिंह पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र मावी द्वारा की गई।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों, व्यापारियों एवं आरडब्ल्यूए (RWA) पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अलका गुर्जर का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि कभी भी आवश्यकता पड़ी तो वे सदैव जनसेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा, जहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की।इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सचिन डेढ़, पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद श्याम शर्मा, पार्षद संजय रावत, पार्षद सुमन जाटव, पार्षद राम निवास बंसल, पार्षद प्रवीण भाटी, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भडाना, आजाद बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


