cbamazon
उत्तर प्रदेश

भवन कर में कई गुना वृद्धि पर भड़का आक्रोश

भवन कर में कई गुना वृद्धि पर भड़का आक्रोश

 

 

●पुनर्मूल्यांकन की उठी मांग

 

बुलन्द संदेश/मौहम्मद अब्बास 

 

सम्भल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को परिषद के प्रशासनिक कार्यालय,हल्लू सराय चामुंडा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिकाओं द्वारा भवन कर में की गई कई गुना वृद्धि पर तीखा रोष व्यक्त किया गया और इसे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला निर्णय बताया गया।

      बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के.मिश्र ने कहा कि प्रदेश की महानगर पालिकाओं,नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में अचानक कई गुना वृद्धि कर दी गई है,लेकिन इसके लिए कोई स्पष्ट मापदंड निर्धारित नहीं किया गया। इससे गरीब और निम्न वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर वृद्धि का तत्काल पुनर्मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है।मिश्र ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश सरकार और नगर विकास विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही जनता की राय जानने के लिए नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षरयुक्त प्रपत्र मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री को सौंपे जाएंगे।उन्होंने संभल नगर पालिका परिषद की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि पहले ‘ए’ वर्ग में रही पालिका को ‘सी’ वर्ग में कर दिया गया है, जिसके लिए वर्तमान जनप्रतिनिधियों की उदासीनता जिम्मेदार है।उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने विकास के लिए कोई ठोस प्रस्ताव या मांग नहीं रखी, जिससे क्षेत्र की उपेक्षा हुई है।बैठक में परिषद ने यह भी मांग की कि भवन कर वृद्धि में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा अपनाई गई मनमानी की जांच कराई जाए तथा संशोधन प्रक्रिया लागू कर आम जनता को राहत दी जाए।बैठक में शाहिद हुसैन,डी.पी.शर्मा,मोहम्मद अली,योगेश मिश्रा, रवि गुलाटी एडवोकेट, ज्ञानेंद्र एडवोकेट, राकेश वाषणे, सतीश शर्मा,बृजेश यादव,तेजपाल यादव, शाहनवाज संभली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।