cbamazon
उत्तर प्रदेश

चंद मिनट की बारिश से मिली राहत, तेज धूप निकलते ही बढ़ी उमस

चन्दौसी। मयंक सक्सेना।

सोमवार दोपहर शहर में हुई चंद मिनट की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ समय के लिए राहत दिलाई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस पहले की अपेक्षा अधिक महसूस होने लगी और लोग फिर से पसीने से परेशान नजर आए।

बारिश का असर शहर के पार्कों, खाली पड़े मैदानों और सड़क किनारे भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर घास तेजी से बढ़ने लगी है, जिससे आसपास हरियाली नजर आने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम के बार-बार बदलते मिजाज से लोग गर्मी, उमस और राहत—तीनों का अनुभव एक ही दिन में कर रहे हैं।