cbamazon
उत्तर प्रदेश

चौधरी सराय मे अवैध टैक्सी स्टैंड का खेल,दिल्ली रूट पर धड़ल्ले से दौड़ रहीं डग्गामार गाड़ियां

चौधरी सराय मे अवैध टैक्सी स्टैंड का खेल,दिल्ली रूट पर धड़ल्ले से दौड़ रहीं डग्गामार गाड़ियां

 


बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास 

सम्भल। जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौधरी सराय पुलिस चौकी के नजदीक खुलेआम संचालित हो रहे इस अवैध स्टैंड से रोजाना एक दर्जन से अधिक टैक्सियां दिल्ली के लिए रवाना की जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गाड़ियों के संचालन में न तो पुलिस का कोई खौफ दिखाई देता है और न ही परिवहन विभाग के नियमों का पालन किया जा रहा है।
      स्थानीय लोगों के अनुसार,इन टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती हैं,जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। कई बार देखा गया है कि एक कार में निर्धारित संख्या से कहीं ज्यादा यात्रियों को बैठाकर लंबी दूरी तय कराई जाती है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है,जिससे अवैध संचालन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।इस अवैध टैक्सी स्टैंड चलते परिवहन विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिना परमिट और नियमों की अनदेखी कर चलने वाली इन गाड़ियों से सरकार को मिलने वाला टैक्स नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं,वैध रूप से टैक्सी संचालन करने वाले चालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध स्टैंड पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों पर ही आएगी।अब देखना यह है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस गंभीर मामले को लेकर कब तक कार्रवाई करती है या फिर यूं ही अवैध संचालन जारी रहेगा।