cbamazon
उत्तर प्रदेश

चिकित्सक दिवस पर पीएनबी ने किया डॉक्टरों का सम्मान, सेवा-समर्पण को किया नमन

चिकित्सक दिवस पर पीएनबी ने किया डॉक्टरों का सम्मान, सेवा-समर्पण को किया नमन

चिकित्सक दिवस पर पीएनबी ने किया डॉक्टरों का सम्मान, सेवा-समर्पण को किया नमन

बुलंद संदेश ब्यूरो 


बुलन्दशहर,बुधवार  को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल कार्यालय बुलन्दशहर ने जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों तथा क्लीनिकों में कार्यरत चिकित्सकों को सम्मानित किया बैंक अधिकारियों ने चिकित्सकों से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामना संदेश भेंट किए तथा स्वास्थ्य सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
मंडल प्रमुख हेमन्त सिंह सोनगरा के निर्देशन में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों के सेवा-भाव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई।
इस अवसर पर मंडल प्रमुख हेमन्त सिंह सोनगरा ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सशक्त पहचान हैं, जो पीड़ा में उपचार, निराशा में विश्वास और संकट की घड़ी में जीवन का संबल बनते हैं। उन्होंने कहा,"जहाँ उम्मीदें थम जाती हैं हर एक द्वार, वहीं डॉक्टर बनकर आते हैं ईश्वर का आकार।"
उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल दवाइयाँ ही नहीं देते, बल्कि मरीजों में साहस, विश्वास और नई उम्मीद का संचार भी करते हैं। त्याग, अनुशासन और निरंतर सेवा-भाव से समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बनाने में उनकी भूमिका अमूल्य है। उन्होंने चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।
सम्मानित चिकित्सकों ने पंजाब नेशनल बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिलता है।