cbamazon
उत्तर प्रदेश

चिकित्सक दिवस पर सरकारी डॉक्टरों का सम्मान, सेवा भाव को किया नमन

चिकित्सक दिवस पर सरकारी डॉक्टरों का सम्मान, सेवा भाव को किया नमन

चिकित्सक दिवस पर सरकारी डॉक्टरों का सम्मान, सेवा भाव को किया नमन

 

युवा व्यापार मंडल ने सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों को किया सम्मानित

 

 

चन्दौसी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर सरकारी चिकित्सकों का सम्मान किया। इस दौरान चिकित्सकों को पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

युवा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए भगवान का रूप हैं। सीमित संसाधनों और व्यस्तता के बावजूद सरकारी चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। उनका समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरविंद्र सिंह ने कहा कि समाज से मिलने वाला सम्मान चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें मरीजों की बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर डॉ. हरविंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. गौरी वार्ष्णेय, डॉ. सोनी गौतम, महेंद्र पाल, महेश चंद्र, धर्मेश नाथ, गौरव बंसल और गिर्राज पाल सहित अन्य चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अनुज वार्ष्णेय निशांत शर्मा, सभासद अमन कोरी, राजू चड्ढा, आकाश आहूजा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रभात गोयल, शुभम अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।