पल्लवपुरम पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने की कार्रवाई, अमित चौधरी के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर मालिक ने पुलिस का आभार जताया।पुलिस के अनुसार, पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की A टू Z कॉलोनी निवासी अमित चौधरी पुत्र राजेंद्र कुमार का दो अक्टूबर 2026 को नोकिया 7 प्लस मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल की अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। अमित ने मोबाइल गुम होने की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में पल्लवपुरम थाना पुलिस ने मोबाइल की तलाश शुरू की। थाना साइबर हेल्प डेस्क ने CEIR पोर्टल की मदद से तकनीकी कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया। आवश्यक सत्यापन के बाद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक अमित चौधरी को सौंप दिया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में पल्लवपुरम थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह शामिल रहे।


