cbamazon
उत्तर प्रदेश

छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मुरादनगर।(नासिर मंसूरी)

14 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि एक गांव निवासी छात्रा गत 11 जुलाई की रात नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 12 जुलाई की दोपहर दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर बदहवाश हालत में पहुंची। छात्रा ने परिजनों को बताया कि पड़ोसी गांव निवासी उसे अगवा कर ले गए और कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करता था। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। बुधवार को आरोपी को किशोर को गिरफ्तार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया गया।