बुलन्द संदेश /ब्यूरो
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ। कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के ग्यारहवें दिन भी मेरठ में छात्रों का उत्साह और सहभागिता लगातार देखने को मिली। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, विभिन्न विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल एवं पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान से जुड़ते हुए अपना समर्थन दर्ज कराया।
शहर संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि अभियान को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन इस बात का संकेत है कि छात्र-युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियों से छात्र-युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस का यह अभियान छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने का माध्यम बन रहा है।
अभियान के दौरान टीम ने छात्रों को आगामी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया तथा अभियान के उद्देश्यों से भी अवगत कराया।
आज के अभियान में मुख्य रूप से शहर संयोजक अवनीश काजला, अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, शरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, अफरोज़ सैफी, रवि कुमार, हर्ष चौधरी, वाशु काजला, हर्ष सिवाच सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


