cbamazon
उत्तर प्रदेश

छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमों की जांच की मांग, कमिश्नर और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमों की जांच की मांग, कमिश्नर और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

खालिद डुगरावली और शान मोहम्मद के मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। छात्र नेता खालिद डुगरावली और शान मोहम्मद के खिलाफ दर्ज मुकदमे तथा शान मोहम्मद पर जिला बदर की कार्रवाई के मामले में गुरुवार को महबूब अली शौलाना के नेतृत्व में साथियों ने मेरठ मंडल के कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।महबूब अली शौलाना ने बताया कि छात्र नेताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए।ज्ञापन देने के दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भानू चौधरी, छात्र नेता हर्ष ढाका, पूर्व विधायक प्रत्याशी दीपक सिरोही, किसान नेता नितिन बालियान, छात्र अध्यक्ष शुभम मलिक, छात्र नेता सेरयाब, फैसल कुरैशी, अजित जाटव, आरिस और अनस, किसान नेता इरफान डुगरावली, एडवोकेट आदेश प्रधान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजदीप विकल और एडवोकेट गौरव सहित कई छात्र और अन्य लोग मौजूद रहे।