बुलन्द संदेश /ब्यूरो
चुनाव के मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह रहे l जिनके दिशा निर्देशन में यह छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ lइस चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में जीव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य केशव कुमार एवं मुकेश चंद्र शर्मा, अंग्रेजी विभाग के आचार्य योगेश चंद्र गुप्ता तथा अशोक चौहान पीठासीन अधिकारी की भूमिका में विजय कुमार शर्मा, राघवेंद्र सिंह, मुकुल कुमार एवं चुनाव प्रभारी गजेंद्र कुमार मीणा हरकेश कुमार मीणा रहे l इस चुनाव में विद्यालय की कक्षाओं 10 क्षेत्रो में बांटा गया l जिसमें दिल्ली, जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब ,महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, तमिलनाडु तथा दिल्ली क्षेत्र से 17, जम्मू कश्मीर से 13, हिमाचल प्रदेश से 13 ,उत्तर प्रदेश से 6 ,पंजाब से 7, महाराष्ट्र से 7, बिहार से 6, पश्चिम बंगाल से 9, हरियाणा से 9 ,और तमिल नाडु से 11 ,प्रत्यशी चुनाव मैदान में उतरे विद्यालय के 1582 भैया -बहनों ने बढ़- चढ़कर अपने मत का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों की किस्मत को मत पेटिका में बंद कर दिया है l मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस छात्र संघ चुनाव के नतीजे आगामी एक एक-दो दिन मे घोषित कर दिए जाएंगे l इस छात्र संघ चुनाव में आचार्य कोमल प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, अनुज कुमार शर्मा यादराम सिंह प्रवीण कुमार (भौतिक विज्ञान) विजय कुमार शर्मा , कुमारी अखिलेश मीना, कनिका गुप्ता ,सोनाली राजपूत, रजनी शर्मा, कीर्ति गोयल, कौशल्य शर्मा,रामा शर्मा, प्रीति सिंह ,मंजू लता, मनीषा शर्मा ,चंचल सहाय, आकांक्षा सिंह, दीक्षा शर्मा, नीलम कोहली, साधना शर्मा, ललिता शर्मा, आदि ने पीठासीन अधिकारी के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई l मतदान के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि इस प्रकार की क्रिया - कलापों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके अंदर नेतृत्व, देश प्रेम, राष्ट्र प्रेम, समाज सेवा ,आत्मविश्वास आदि की भावनाओं से जागृत किया जाता है l इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l


