cbamazon
उत्तर प्रदेश

छत गिरने से छ वर्षीय किशोरी सहित महिला की मौत, छ गंभीर घायल।

छत गिरने से छ वर्षीय किशोरी सहित महिला की मौत, छ गंभीर घायल।

                        

घटना के समय पूरा परिवार घर में बैठकर,खा रहा था खाना 

-------------------------

बुलन्द संदेश ब्यूरो दिनेश सक्सेना 

बहजोई/थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में मंगलवार सुबह बरामदे की छत गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 6 वर्षी मासूम बच्ची सहित एक महिला की दबकर मौत हो गई कच्ची छत भरभराकर गिर गई। , जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मस्कत के साथ मलवा हटाकर घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला,घटना की सूचना पर कैला देवी पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा मंगलवार की सुबह धर्मवती घर के बरामदे में खाना बना रही थी तभी परिवार के लोग बरामदे में बैठकर खाना खा रहे अभी अचानक बरामदे की छत मलवा भर-भराकर नीचे गिर गया जिसमें परिवार के आठ सदस्य बुरी तरह घायल हो गए घायलों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने 6 वर्षी दिव्यांशी को मृतक घोषित कर दिया अन्य सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए संभल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया उपचार के दौरान सूरजमुखी पत्नी रामचंद्र उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया रामचंद्र पुत्र नेम सिंह धर्मवती पुत्री नेम सिंह अंशुल पुत्र रामचंद्र अमीषा पुत्री रामचंद्र श्याम पुत्र विजय सिंह इन सभी घायलों का इलाज संभल के जिला अस्पताल में चल रहा है दिव्यांशी सूरजमुखी शव पोस्टमार्टम बहापुर पटटी के लिए भेज दिया गया इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में मातम सा छा गया लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जले।         

      

 ‌ ग्रामीणों ने बताया परिवार दिल्ली में मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है और पिन्नी की छत के नीचे जीवन यापन कर रहा था 6 भाइयों पर चार वीघा जमीन है दिल्ली में मजदूरी कर रहा था।