cbamazon
उत्तर प्रदेश

दो अलग-अलग गांवों में नकब लगाकर, चोर उड़ा ले गए लाखों का सामान।

दो अलग-अलग गांवों में नकब लगाकर, चोर उड़ा ले गए लाखों का सामान।

बुलन्द संदेश /दिनेश सक्सेना

दो घरों में पांच जगह लगाया नकब,सोने -चादी के आभूषण के साथ साथ नकदी व पांच कुंतल गेहूं लेकर हुए फरार।

 

पूरा मामला थाना वनिया ठेर क्षेत्र का है जहां चोरों ने अलग-अलग गांवों में दो घरों को बनाया निशाना और लाखों का माल किया चोरी मौके पर पहुंची डायल 112व आटा चौकी पुलिस घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुटी।

थाना क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू में रविवार की रात्रि को दयाराम पुत्र बाबूराम ने बताया की रात लगभग एक बजे मेरे बेटे की आंख खुली तो उसने देखा की दो भैंस नही है उसने अपने भाई और पिता को अवगत कराया आस पास ढूंढने पर भैंसें मिल गई उसके बाद परिवार कमरों के आखे पडे छप्पर में सो गया सुबह लगभग चार बजे गृह स्वामी मोबाइल चार्ज करने को उठा तब कमरा अंदर से बंद था उसने विंडो से झाक कर देखा तो अन्दर का नज़ारा देख दंग रह गया घर में नकब लगाकर कर चोर घर में रखा बक्सा व अन्य सामान ले गये बक्से में रखे चार चांदी के आभूषण व दो सोने के आभूषण के साथ साथ दस हजार रुपए भी ले गये बक्सा कुछ दूरी पर बाजरे के खेत में मिला पीड़ित का कहना है की लगभग दो लाख का नुक्सान हुआ है।

 

*दो जगह नाकाम होने के बाद तीसरी जगह नकब लगाने में हुए सफल*

चोरों ने घर के पिछले हिस्से में तीन जगह नकब लगाया दो जगह सफलता नहीं मिलने पर तीसरी जगह नकब लगाया और कामयाबी हासिल की।

वही थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर है मकान के दो कमरों में चोरों ने नकब लगाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया गया, गांव निवासी नेत्रपाल पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया की जब में सुबह पांच बजे कमरे से साईकिल निकालने गया तो कमरे मे नकब लगा हुआ था जब मेंने दूसरा कमरा देखा तो होश उड गये कमरे में रखे दोनों बक्से खुले हुए थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था,बात

बक्से में रखे सोने के दो आभूषण व चांदी के तीन और पांच हजार रुपए नकद गायब थे कमरे में रखी गेहूं की कुठिया से लगभग पांच कुंतल गेहूं गायब हो गये मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल कर थाने बुलाया गया है।

लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सवाल पनप रहे है।