cbamazon
उत्तर प्रदेश

डीएम ने गंगनहर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

डीएम ने गंगनहर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

 

सलावा से भोला की झाल तक व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगनहर पटरी स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसौना पुल, पूठखास पुल और भोला की झाल तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, साइनेज, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल एंबुलेंस, महिला कांवड़ियों की सुरक्षा, गोताखोर और मोटरबोट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को बिजली के खंभों को पॉलीथीन से ढकने और ट्रांसफार्मरों को जाली से सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, विद्युत, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।