cbamazon
उत्तर प्रदेश

दिल्ली–संभल रूट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ का बड़ा अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

दिल्ली–संभल रूट पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ का बड़ा अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

शाहवेज़ खान 

संभल। दिल्ली–संभल मार्ग पर बिना अनुमति संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बड़ा अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई वाहनों की जांच की गई और संबंधित वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से दिल्ली–संभल रूट पर कुछ वाहन बिना वैध परमिट एवं परिवहन नियमों का पालन किए बिना संचालित हो रहे थे। इसी को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चौधरी सराय निवासी एवं कोट गर्वी निवासी बताए जा रहे दो युवक दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों एक राजनीतिक दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं और डग्गामार वाहनों के संचालन से उनका संबंध बताया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और वैध परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। बिना परमिट या नियमों के विपरीत संचालित वाहनों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।