बुलन्द संदेश ब्यूरो
दिनांक 19.7.2026 को दादरी विधानसभा के कस्बे दादरी में आजाद समाज पार्टी की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी रहे और विशिष्ट अतिथि आजाद समाज पार्टी काशीराम मिशन 78 के मंडल संयोजक अनिल लंकेश जी रहे राजकुमार भाटी जी ने इस मौके पर कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भाई चंद्रशेखर जी के निर्देशानुसार जिला गौतम बुध नगर में मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को उनकी नीति बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हर हाथ को काम सोसित वंचित मजलूम को न्याय दिलाने का काम करेंगे अब जो जाति देखकर न्याय व्यवस्था की जा रही है उसे बदलने का काम करेंगे कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षा फ्री करेंगे और गुणवत्ता पूर्ण करेंगे अति पिछड़े व गरीब लोगों के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे महिलाओं का सशक्तिकरण और विशेष सुरक्षा प्रदान करेंगे।

पुलिस वालों की ड्यूटी 8 घंटे व उन्हीं के गृह क्षेत्र में तैनाती करेंगे आज जो बद से बदतर उत्तर प्रदेश के हालात है। उसे सुधार कर एक नया उत्तर प्रदेश बनाने का कार्य करेंगे आज हम जहां भी जा रहे हैं हमें परिवर्तन की राह देखने को मिल रही है इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है आजाद समाज पार्टी के बगैर कोई सरकार बनती नहीं दिख रही है आज सभी वर्गों को भाई चंद्रशेखर में विश्वास हुआ है वह देखने को मिलता है एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की करनी और कथनी में कोई फर्क नजर नहीं आता है आने वाला समय आजाद समाज पार्टी कांशीराम का है हर व्यक्ति आज राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद जी की बात करता है और कहते हैं एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद एक आदर्श नेता है,

जनता के हितों की रक्षा करने वाले हैं। इस मौके पर मिशन 78 के मंडल संयोजक अनिल लंकेश जी ने कहा आज हर वर्ग आजाद समाज पार्टी काशीराम से जुड़ रहा है इसमें विशेष कर युवा बहुत तेजी से जुड़ रहा है युवा ही सत्ता परिवर्तन करता है हम लोग 24 ,24 घंटे मेहनत करके आजाद समाज पार्टी का कारवां बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ आजाद समाज पार्टी कांशीराम की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित रहे। आजाद समाज पार्टी के संगठन मंत्री,अनिल जाटव रामगढ़, वीरपाल जाटव जी ,विकास जाटव जी जिला कोषाध्यक्ष मिशन 78 अर्जुन भाटी , शेर सिंह जाटव जी आदि


