cbamazon
उत्तर प्रदेश

डीपी विद्या पीठ में संस्थापक मा डीपी यादव के जन्मदिवस के अवसर पर हवन में आहुति देते हुए।

डीपी विद्या पीठ में संस्थापक मा डीपी यादव के जन्मदिवस के अवसर पर हवन में आहुति देते हुए।

डी.पी. विद्यापीठ में यज्ञ के साथ मनाया गया धर्मपाल आर्य (डीपी यादव) का जन्म दिवस! 


 धनारी (संभल) धनारी 
डी.पी. विद्यापीठ, धनारी में शनिवार  25 जुलाई को विद्यालय के संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर संस्थापक एवं चेयरमैन श्री धर्मपाल आर्य डी.पी. यादव जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
हवन प्रधानाचार्या सुश्री दिव्या यादव की उपस्थिति में डॉ. आचार्य दुष्यंत शास्त्री जी,  योगाचार्य यक्षदेव आर्य जी एवं ब्रह्मचारी चन्द्रदेव शास्त्री जी द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस पावन अनुष्ठान में उनके शिष्य ब्रह्मचारी अनमोल आर्य, ब्रह्मचारी कुणाल आर्य, ब्रह्मचारी आशीष आर्य, ब्रह्मचारी शिवम् आर्य एवं ब्रह्मचारी मृत्युंजय आर्य ने भी पूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ सहभागिता निभाई।विद्यालय के शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुति देकर विद्यालय की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री दिव्या यादव ने कहा कि संस्थापक दिवस विद्यालय के आदर्शों, संस्कारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शिक्षा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने संस्थापक एवं चेयरमैन श्री डी.पी. यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।