cbamazon
उत्तर प्रदेश

दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने आया शाहदरा निवासी युवक पानी के तेज़ बहाव में बहा

दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने आया शाहदरा निवासी युवक पानी के तेज़ बहाव में बहा

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)

पुलिस की कथित मुस्तैदी व चौकसी के बावजूद गंग नहर में डूबने वाले लोगों का डूबने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं लेरहा है। सोमवार को भी दोस्तों के साथ नहाने के लिए मुरादनगर गंग नहर पर आया युवक गंग नहर के पानी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे है। पिछले दो माह के अंदर नहर में बीस लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। दिल्ली के शाहदरा निवासी 25 वर्षीय सोनू अपने दोस्त आनन्द कुमार व राहुल के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने के लिए आया था। दोपहर करीब दो बजे नहाते समय सोनू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अपने आप को डूबता देखकर सोनू बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा। इसी बीच नहर में नहा रहे अन्य युवकों ने उसे बचाने का भरकस प्रयास किया। लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्त आनन्द ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने निजी गोताखोरों से युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने एनडीआरएफ को युवक की तलाश के लिए पत्र लिखा है।