cbamazon
उत्तर प्रदेश

डासना मेले में दंगल का हुआ भव्य शुभारंभ, डॉ. सोलत पाशा ने किया उद्घाटन

डासना मेले में दंगल का हुआ भव्य शुभारंभ, डॉ. सोलत पाशा ने किया उद्घाटन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

डासना/गाजियाबाद। शनिवार को डासना मेले में आयोजित पारंपरिक दंगल का विधिवत शुभारंभ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. सोलत पाशा ने फीता काटकर किया। दंगल के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. सोलत पाशा ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दंगल भारतीय ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ता है।

दंगल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौके पर मौजूद रहे और पहलवानों का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में राजकुमार यादव, बंटी लाला, डासना पति पूर्व चेयरमैन हाजी आरिफ अली, वकील अहमद, हाजी जफर, मुजफ्फर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी आयोजकों द्वारा विशेष ध्यान रखा गया।

दंगल के शुभारंभ के साथ ही मेले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक दंगल के आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया