1, संगठन विस्तार और किसान अधिकार यात्रा को लेकर बनी रणनीति ।
2, जंतर मंतर प्रोटेस्ट देश विरोधी । संगठन नहीं करता समर्थन= ललित राणा।
धौलाना। संजीव वशिष्ठ।
किसान मजदूर संगठन पूरन की मासिक बैठक रविवार को धौलाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के पुनर्गठन तथा सितंबर माह से सहारनपुर से दिल्ली तक प्रस्तावित किसान मजदूर अधिकार यात्रा (पदयात्रा) में अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, किसान-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, गढ़ खादर क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति और आपदा के समय किसानों की हरसंभव सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

बैठक के दौरान हापुड़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गिल के नेतृत्व में सचिन चौधरी और शैंकी ढिल्लन को जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह को जिला महासचिव, सरजीत सिंह, सनेंद्र निर्वाण, गफ्फार खान और सनेंद्र श्यामपुर को जिला सचिव बनाया गया। रूपक चौधरी को जिला प्रवक्ता, डॉ. वकील को मुख्य प्रवक्ता तथा मनजीत सिंह को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रामेंद्र सिद्धू और डॉ. दाताराम को क्रमशः हापुड़ एवं गढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए अब्दुल्लापुर, इनायतपुर, झड़ीना, नया चांस, गढ़ावली, शाकरपुर, रामपुर, छपकोली, नागपुर, होशदारपुर गढ़ी और अपादनगर सहित कई गांवों में ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। बैठक में प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि "किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संगठन का उद्देश्य उनके अधिकारों की रक्षा करना, गन्ना किसानों को समय पर भुगतान दिलाना और हर गांव तक संगठन को मजबूत बनाना है। सितंबर में सहारनपुर से दिल्ली तक निकलने वाली किसान मजदूर अधिकार यात्रा किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। हम सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।
परिचय । संगठन विस्तार के उपरांत पदाधिकारियों के साथ ललित राणा।


