cbamazon
उत्तर प्रदेश

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नगर पालिका डिबाई ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नगर पालिका डिबाई ने शुरू किया  वृक्षारोपण अभियान

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

डिबाई (बुलंदशहर)। शासन के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद डिबाई ने वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुई, जिससे पूरे कार्यक्रम में जनसहभागिता का उत्सव देखने को मिला।

अभियान के तहत नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, विद्यालय परिसरों एवं प्रमुख मार्गों के किनारे छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। 

पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

 

कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। आयोजन ने नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, लेखाकार प्रमोद कुमार, जेई (जल) गोविंद कुमार यादव, आरआई हरीश कुमार, लिपिक मोहम्मद अनीश, पालिका कर्मचारी, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।