बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी का जन्मदिन उनके आवास पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिवस पर शुभचिंतकों, वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं, मित्रों एवं परिवारजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। संजीव त्यागी ने कहा कि उन्हें प्राप्त हुआ आप सभी का स्नेह, प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है।

संजीव त्यागी ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मुझे व्यक्तिगत मुलाकात कर, फोन पर, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले सभी मित्रों, साथियों, एवं तमाम लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।


