cbamazon
उत्तर प्रदेश

*एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली गति, जीजीआईसी विजय नगर में 61 बालिकाओं का हुआ सफल टीकाकरण*

*एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली गति, जीजीआईसी विजय नगर में 61 बालिकाओं का हुआ सफल टीकाकरण*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद (आशा चौधरी )जनपद में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 जुलाई, 2026 को जी0जी0आई0सी0, विजय नगर में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण कर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान की गई।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद श्री कुमार सौरभ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ग़ाज़ियाबाद डॉ. नीरज अग्रवाल, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ग़ाज़ियाबाद डॉ. जितेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिनव तथा प्रधानाचार्या डॉ. विभा चौहान उपस्थित थे। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें नियमित एवं समयबद्ध टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण केवल एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का सशक्त सुरक्षा कवच है। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसकी प्रभावी रोकथाम समय पर एचपीवी टीकाकरण से संभव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जनपद की प्रत्येक पात्र बालिका तक इस महत्वपूर्ण टीके का लाभ पहुँचाना है। इसके लिए विद्यालयों, अभिभावकों एवं समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपनी पात्र पुत्रियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएँ, ताकि उन्हें भविष्य में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ग़ाज़ियाबाद श्री कुमार सौरभ ने विद्यालय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उत्कृष्ट समन्वय के साथ आयोजित एचपीवी टीकाकरण सत्र की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों, अभिभावकों एवं संबंधित विभागों से आह्वान किया कि वे पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों में यह अभियान सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा तथा प्रत्येक पात्र बालिका को इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का लाभ मिल सकेगा।