बुलन्द संदेश /ब्यूरो
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (उत्तर प्रदेश) के उपाध्यक्ष अमित गुर्जर ने अपने निवास पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर अमित गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने से पर्यावरण संतुलित रहेगा, प्रदूषण कम होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने जीवन में आने वाली अनेक पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाएं। जितने अधिक पेड़-पौधे हमारे आसपास होंगे, उतनी ही शुद्ध हवा, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण हमें प्राप्त होगा।
अमित गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया जा रहा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प है। उन्होंने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया


