cbamazon
उत्तर प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत चेयरपर्सन व सभासदों ने किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम, अभियान के तहत चेयरपर्सन व  सभासदों ने किया पौधारोपण

 

बुलंद संदेश ब्यूरो

 

 

शिकारपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान के तहत रविवार को 'पौधारोपण महायज्ञ-2026' एवं वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकारपुर कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण तथा "कैच द रेन – जहाँ भी गिरे, जब भी गिरे" अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम में चेयरपर्सन राजबाला देवी द्वारा पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। चेयरपर्सन राजबाला देवी ने कहा कि यह अभियान केवल पौधा रोपण तक सीमित नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन है उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आवाहन किया ।इस अवसर पर सभासद राजेन्द्र लोधी, गौतम सूर्यवंशी,आस मोहम्मद,सूर्यकान्त शर्मा,नामित सभासद नैम सिंह, सभासद पति राकेश, रंजीत सैनी, टीकम सूर्यवंशी, सोनू एवं स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर विनोद कुमार शर्मा,वीरेन्द्र गर्ग,मुकेश गर्ग, अमित सैनी सहित कार्यालय कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने 'पौधारोपण महायज्ञ-2026' को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनके संरक्षण एवं संवर्धन तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही नगरवासियों से भी अपील की गई कि वे इस महाअभियान में सहभागी बनकर पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी नियमित देखभाल करें।