cbamazon
उत्तर प्रदेश

एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (कीमत करीब 04 लाख रूपये) बरामद ।

एक शातिर अभियुक्त  गिरफ्तार, कब्जे से 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (कीमत करीब 04 लाख रूपये) बरामद ।

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर। (अशोक पाठक) स्वाट टीम देहात एवं थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को रहमापुर वाले गेट/ बम्बे की पुलिया के पास से 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया है।

  अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-210/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-  रजत श्रीवास्तव पुत्र कल्लू निवासी ग्राम देवचरा बकरी वाली गली थाना भमोरा जनपद बरेली ।

 हाल निवासी- तहारपुर रोड दिलशाद गार्डन नन्द नगरी शाहदरा दिल्ली बताया। पुलिस ने अभियुक्त की कब्जे से. 81 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। जिसकी (कीमत करीब 04 लाख रूपये)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 

 विशम्बर दयाल, प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ,.  उ0नि0 अनीश अहमद, उ0नि0 जीत सिंह, उ0नि0 रंजीत सिंह, उ0नि0 प्रशान्त कुमार,  .  का0 रोहित कुमार, रि0का0 ललित ठेनुआ, रि0का0 साहिल खान, रि0का0 चन्द्रवीर स्वाट टीम देहात- लोकेश अग्निहोत्री प्रभारी स्वाट टीम देहात, है0का0 विवेक कुमार , है0का0 अरुण कुमार , का0 आकाश चौहान, का0 अजय सोलंकी , का0 राजकुमार सिंह , का0 भरत कुमार , का0 मनीष खोखर, का0 विपिन कसाना , का0 नदीम अहमद , का0 सोहनवीर सिंह, का0 रुप सिंह , का0 अमन चौहान, का0 अकिंत कुमार शामिल रहे।