बुलन्द संदेश /ब्यूरो
शिकारपुर। थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर ग्राम जटपुरा दूध प्लांट के पास से अभियुक्त गौरव को अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सलेमपुर पर मुअसं-206/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ मेंगिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता. गौरव पुत्र मनवीर निवासी ग्राम बनवारीपुर घुंघरावली थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से-01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मै नितिन जावला थाना प्रभारी सलेमपुर,. उ0नि0 विपुल कुमार. का0 निरवान,रि0का0 अनूप यादव, रि0का0 जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।


