cbamazon
उत्तर प्रदेश

एल एम इटंर कालेज में किया पौधारोपण

एल एम इटंर कालेज में किया पौधारोपण

बुलंद संदेश ब्यूरो

बुलन्द संदेश/फैजान अली


मुरादाबाद कुंदरकी नगर के जे एल एम इटंर कालेज में पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया 
दावत-ए-इस्लामी हिंद के डिपार्टमेंट GNRF के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम का आग़ाज़ किया गया है जिसमें एक जुलाई से पंद्रह जुलाई तक
दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF के तहत पूरे हिंदुस्तान में र्पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत पौधे लगाए जायेंगे। इस मुहिम का मक़सद पर्यावरण को बेहतर बनाना,प्रदूषण को कम करना और मुल्क को ज़्यादा हरा-भरा बनाना है।
इस मुहिम के दौरान मुख़्तलिफ़ शहरों, क़सबों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और दीगर अवामी मक़ामात पर हज़ारों सायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों की हिफ़ाज़त, देखभाल और पानी का भी इंतज़ाम किया जाएगा ताकि ये पौधे बड़े होकर मज़बूत पेड़ बन सकें।
जी एन आर एफ के नगर अध्यक्ष अरकान क़ादरी का कहना है कि दरख़्त हमारी ज़िंदगी, सेहत और साफ़ माहौल के लिए बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने अवाम से अपील की है कि वो इस मुहिम में भरपूर हिस्सा लें और कम से कम एक पौधा लगाकर माहौल की बेहतरी में अपना किरदार अदा करें।
इस्लाम के आख़िरी पैग़ंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ने इर्शाद फ़रमाया अगर क़ियामत क़ायम हो रही हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम इसके लगाने पर क़ादिर (सक्षम) हो, तो ज़रूर इसे लगा दो।इस अवसर पर ग़ुलाम नबी अत्तारी मास्टर तसलीम ख़ान हाजी रियाज़उद्दीन अत्तारी क़ारी अब्दुल वकील अत्तारी क़ारी आरिफ अत्तारी आदि मौजूद रहे