cbamazon
उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक, तैयारियों पर किया मंथन

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक, तैयारियों पर किया मंथन

राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह की मौजूदगी में जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। बागपत रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आगामी विधान परिषद (एमएलसी) शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर समीक्षा और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह एवं मनिंदर पाल सिंहकी मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई।

बैठक में विधानसभा स्नातक क्षेत्र के संयोजक नरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी (मल्लापुर), आदेश कसाना, प्रदीप गेझा, रविंदर चौहान और बॉबी शर्मा सहित क्लस्टर प्रभारी, संयोजक, अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।