कमिश्नर, डीएम और एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को होने वाली एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर सोमवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश और निकास द्वारों, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतगणना के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।गौरतलब है कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।


