मेरठ। बागपत रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आगामी विधान परिषद (एमएलसी) शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीसीएलडीएफ) के सभापति एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह मौजूद रहे।
बैठक में चुनाव की तैयारियों और संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। विधानसभा स्नातक क्षेत्र के संयोजक नरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी (मल्लापुर), आदेश कसाना, प्रदीप गेझा, रविंदर चौहान और बॉबी शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में क्लस्टर प्रभारियों, संयोजकों और अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।


