cbamazon
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया  गिरफ्तार,

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)

एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से चोरी के दो वाहन भी पुलिस ने बरामद किए है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि मुरादनगर थाना पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के बदमाश किसी वारदात करने के इरादे से घूम रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मनीष उर्फ छोटू, रोहित उर्फ अजगर, जयदीप निवासी ढिकौली थाना चांदीनगर जिला बागपत व तुषार निवासी गांव पांची थाना चांदीनगर जिला बागपत बताया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ व बागपत से वाहन चोरी करके ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सस्ते दाम पर बेचते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से दिल्ली व मेरठ से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। पकडे़ गए बदमाशों पर मेरठ व दिल्ली के थानों में तीन मुकदमें दर्ज है।एसीपी ने बताया कि फरार बदमाश अभिषेक निवासी गांव पांची थाना चांदीनगर की तलाश में दबिश दी जा रही है।