cbamazon
उत्तर प्रदेश

एनसीईआरटी पुस्तकों के लिए लगा पुस्तक मेला

एनसीईआरटी पुस्तकों के लिए लगा पुस्तक मेला

बुलन्द संदेश/ दानिश अली 

सम्भल। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पुस्तकों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में ‘पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर–पुस्तक मेला’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक सम्भल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
      मेले का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि जुबैर आलम और वेअन्त सिंह ने किया।उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के अध्ययन का आह्वान करते हुए कहा कि समय पर पाठ्य सामग्री मिलने से पढ़ाई बेहतर होती है। मेला प्रभारी एवं प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह वर्तवाल,प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह तथा डॉ.कुमुद दुबे भी मौजूद रहीं।मेले में शहर के प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं रस्तौगी बुक डिपो,अग्रवाल पुस्तक मन्दिर सहित अन्य विक्रेताओं ने स्टॉल लगाए।यहां विद्यार्थियों को एनसीईआरटी के साथ विभिन्न विषयों की पाठ्य एवं संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी आवश्यकता और रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीदीं।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री भारत उमेद राय इंटर कॉलेज, हिन्द इंटर कॉलेज,शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज,जिया-उल-उलूम इंटर कॉलेज सरायतरीन,बी.डी.इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सरायतरीन सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मेले में भाग लिया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में डॉ.टेकचन्द,मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार भास्कर, वेदप्रकाश,मुकेश शर्मा,जयप्रीत सिंह सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह सौलंकी ने कार्यक्रम का समन्वय किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी और सराहनीय बताया