बुलन्द संदेश /ब्यूरो
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान
संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ। मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ पर कथित मारपीट के आरोपों के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज कर लिया है।
आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उनकी शिकायत पर आयोग ने केस संख्या 14615/24/54/2026 दर्ज किया है। शिकायत में प्रदर्शन के दौरान हुई कथित घटना से जुड़े वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र बयान दर्ज कराने तथा मामले की मेरठ पुलिस से अलग एजेंसी द्वारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

अमिताभ ठाकुर का कहना है कि यदि पुलिस की अभिरक्षा या नियंत्रण में मौजूद किसी व्यक्ति के साथ किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट की गई है, तो यह गंभीर मानवाधिकार और पुलिस जवाबदेही का विषय है। उन्होंने आयोग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, इस मामले में एसएसपी मेरठ या पुलिस विभाग का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।


